रायपुर, 16 अक्टूबर। Raipur Congress Protest: दिवाली से पहले बस किराए में बढ़ोतरी को लेकर रायपुर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। रायपुर शहर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आज अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में पहुंचकर बस किराया बढ़ाने के फैसले के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बस यात्रियों से मुलाकात कर महंगाई के कारण उन्हें हो रही परेशानियों और सफर से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी लेंगे। रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

