Site icon AB News24.in

Raipur Crime News: रायपुर में 150 ग्राम सोना लेकर कारीगर फरार… चार महीने बाद FIR

रायपुर, 02 सितम्बर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में जेवर बनाने के नाम पर कारोबारी से 150 ग्राम फाइन गोल्ड लेकर कारीगर के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी कारीगर पहले भी कारोबारी से सोना लेकर जेवर तैयार कर वापस कर चुका था। इसी वजह से कारोबारी को उस पर भरोसा था और उसने दोबारा बड़ी मात्रा में सोना जेवर बनाने के लिए दिया था।

बताया जा रहा है कि इस बार करीब 150 ग्राम सोना लेने के बाद आरोपी जेवर तैयार कर वापस करने के बजाय फरार हो गया। कारोबारी ने आरोपी से संपर्क कर सोना वापस लेने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

इसके बाद कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। खास बात यह है कि घटना के करीब चार महीने बाद FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कारीगर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही सोने की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Exit mobile version