Site icon AB News24.in

Raipur D.Ed Protest: शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचे D.Ed अभ्यर्थी… नियुक्ति की मांग को लेकर किया घेराव

रायपुर, 16 नवम्बर। Raipur D.Ed Protest: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर D.Ed अभ्यर्थियों ने सोमवार सुबह शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर मंत्री निवास पहुंचे और सरकार से लंबित नियुक्तियों पर जल्द फैसला लेने की मांग की।

अभ्यर्थियों ने मंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपनी समस्याएं रखीं। उनका कहना है कि वे पिछले करीब 11 महीनों से नियुक्ति की उम्मीद में लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है।

11 महीने से नियुक्ति का इंतजार

D.Ed अभ्यर्थियों का कहना है कि नौकरी की आस में युवा लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कई अभ्यर्थी अपने परिवारों से दूर रहकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। नियुक्ति में देरी के कारण उन्हें आर्थिक संकट के साथ मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

योग्यता के आधार पर नियुक्ति की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे सरकार से किसी तरह की विशेष रियायत नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपनी योग्यता और पात्रता के आधार पर रोजगार का अधिकार चाहते हैं। उन्होंने सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।

Exit mobile version