Site icon AB News24.in

Raipur Family Death: बंद घर में मिला पूरे परिवार का शव… 5 मौतों से इलाके में हड़कंप

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के मृत मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में बैटरी कारोबारी, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं।

बंद घर में मिला

रायपुर, 18 जुलाई। Raipur Family Death: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के मृत मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में बैटरी कारोबारी, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच के दौरान घर से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा बरामद हुआ है। साथ ही, मृतकों के मुंह से झाग निकलने की जानकारी भी सामने आई है।

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के बाद मकान को सील कर दिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Exit mobile version