Site icon AB News24.in

Raipur Ganeshotsav Traffic Update: गणेशोत्सव में रायपुर के 19 रास्तों पर भारी वाहनों की नो एंट्री

रायपुर, 21 सितम्बर। Raipur Ganeshotsav Traffic Update: गणेशोत्सव के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 से शहर की ओर आने वाले 19 प्रमुख मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह व्यवस्था 27 सितंबर तक लागू रहेगी।

नई व्यवस्था के तहत इन मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों को सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन केवल रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक ही आवाजाही कर सकेंगे।

गणेश प्रतिमाओं के दर्शन, झांकियों और विभिन्न आयोजनों के चलते शहर में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही हो रही है। इसी को देखते हुए ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

इसके अलावा तेलघानी नाका क्षेत्र के 6 प्रमुख मार्गों पर हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश का समय भी सीमित किया गया है। यातायात विभाग ने लोगों से निर्धारित व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

Exit mobile version