Site icon AB News24.in

Raipur Holiday News: रायपुर में 3 स्थानीय अवकाश घोषित… जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

रायपुर, 10 सितम्बर। Raipur Holiday News: रायपुर जिले में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी आदेश के अनुसार नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी

आदेश के मुताबिक 15 सितंबर 2026, मंगलवार को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महाअष्टमी और 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर छुट्टी रहेगी।

इन कार्यालयों में लागू होगा अवकाश

ये तीनों स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में लागू होंगे। इसके अलावा राजधानी रायपुर में स्थित संबंधित शासकीय कार्यालय और संस्थाएं भी इन अवकाशों के दायरे में रहेंगी।

Exit mobile version