Site icon AB News24.in

Raipur House Collapse: रायपुर के बुढ़ापारा में पुराना मकान ढहा… इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर, 27 अक्टूबर। Raipur House Collapse: राजधानी रायपुर के बुढ़ापारा इलाके में पुराने मकान को तोड़ने के दौरान भवन का एक हिस्सा अचानक ढह गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के चलते आसपास की कई सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया, वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मकान तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मकान डॉ. कुकरेजा का था, जिसे राजधानी ज्वेलर्स के मालिक ने खरीदा था। मकान को तोड़ने का काम चल रहा था, इसी दौरान भवन का एक हिस्सा अचानक गिर गया। घटना के बाद मौके पर काम कर रहे मजदूरों के भागने और ठेकेदार के फरार होने की जानकारी सामने आई है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना को लेकर आसपास के रहवासियों में नाराजगी है। सड़क पर आवागमन बाधित होने और बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Exit mobile version