Raipur Liquor Shop: गणेश विसर्जन को लेकर बड़ा फैसला… रायपुर में शाम 4 बजे से शराब दुकानें बंद

Raipur Liquor Shop: गणेश विसर्जन को लेकर बड़ा फैसला… रायपुर में शाम 4 बजे से शराब दुकानें बंद

रायपुर, 28 सितम्बर। Raipur Liquor Shop: गणेश विसर्जन समारोह को देखते हुए रायपुर में आज 28 सितंबर को शाम 4 बजे के बाद शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर की सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, रायपुर नगर निगम क्षेत्र के साथ सिलतरा और उरला क्षेत्र की शराब दुकानें, बार और अन्य शराब बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठान भी शाम 4 बजे से बंद रहेंगे।

गणेश विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों और पुलिस को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विसर्जन समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Breaking News