Site icon AB News24.in

Raipur Local Holiday: 9 नवंबर की छुट्टी हुई शिफ्ट… अब 20 नवंबर को रहेगा अवकाश

रायपुर, 03 नवम्बर। Raipur Local Holiday: छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी कर्मचारियों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब 9 नवंबर के बजाय 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं पर लागू होगा।

दरअसल, राज्य सरकार ने पहले 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है।

नए आदेश के अनुसार, 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर स्थानीय छुट्टी रहेगी। हालांकि, बैंक, कोषालय और उप कोषालय इस अवकाश के दायरे में शामिल नहीं होंगे।

इस तरह रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी कर्मचारियों को अब 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश मिलेगा।

Exit mobile version