Site icon AB News24.in

Raipur Meat Ban: दीपावली पर रायपुर में मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद

रायपुर, 06 नवम्बर। Raipur Meat Ban: दीपावली के पर्व पर रायपुर नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 8 नवंबर को दीपावली के दिन राजधानी में मांस-मटन की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज परोसने पर प्रतिबंध रहेगा।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि किसी दुकान में मांस-मटन की बिक्री या होटल-रेस्टोरेंट में नॉनवेज परोसने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित सामग्री जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निगम ने सभी मांस-मटन विक्रेताओं और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों से आदेश का पालन करने की अपील की है। दीपावली के दिन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नगर निगम की नजर रहेगी।

Exit mobile version