Site icon AB News24.in

Raipur Nagar Nigam: रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… 12 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

रायपुर, 06 अक्टूबर। Raipur Nagar Nigam: नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 12 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। अधिकारियों को मुख्यालय के साथ-साथ अलग-अलग जोन और विभागों की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, पदमाकर श्रीवास को जोन-5, लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन-6 और दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-10 की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई इंजीनियरों को भी अलग-अलग जोन और विभागों का प्रभार सौंपा गया है।

दीपक देवांगन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता के साथ योजना शाखा, 15वें वित्त और लोक कर्म विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं वसीम खान को स्वच्छ भारत मिशन का प्रभार सौंपा गया है।

नगर निगम के आदेश के मुताबिक सभी नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

Exit mobile version