Site icon AB News24.in

Raipur-Nagpur Highway Accident: नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा… 3 बच्चों समेत 8 की मौत

भंडारा, 11 सितम्बर। Raipur-Nagpur Highway Accident: नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव के पास सुबह करीब 4 बजे एक ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

भंडारा पुलिस के मुताबिक, हादसा मानेगांव और पिंपलगांव के बीच हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन ट्रक में फंस गई। वाहन को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद लेनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Exit mobile version