रायपुर। Raipur News: राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने उनके संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर UPI के जरिए 56 हजार रुपये मांगे।
बताया जा रहा है कि हैकर ने लोगों को रकम भेजने के बाद 2 घंटे में पैसे वापस करने का झांसा दिया। मामला सामने आने के बाद सांसद फूलो देवी नेताम ने रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सांसद ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध WhatsApp मैसेज पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि किए किसी भी खाते या UPI नंबर पर पैसे ट्रांसफर न करें।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और WhatsApp अकाउंट हैक करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

