Site icon AB News24.in

Raipur News: रायपुर में सितंबर के 7 दिनों में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

रायपुर, 26 अगस्त। Raipur News: रायपुर नगर निगम ने सितंबर में आने वाले प्रमुख पर्वों को देखते हुए मांस-मटन की बिक्री और परोसने पर रोक लगाने का फैसला किया है। मेयर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इन प्रमुख पर्वों के दौरान नॉनवेज की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा

होटल-रेस्टोरेंट में भी लागू होगा प्रतिबंध

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह रोक केवल मांस-मटन की दुकानों तक सीमित नहीं रहेगी। होटल, कैफे और रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज बेचने या परोसने पर कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने सभी मांस-मटन विक्रेताओं और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की है कि निर्धारित दिनों में बिक्री और परोसने की गतिविधियां पूरी तरह बंद रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version