Site icon AB News24.in

Raipur News: सफाई व्यवस्था पर महापौर मीनल चौबे सख्त… रामकी कंपनी को लगाई फटकार

रायपुर, 27 अक्टूबर। Raipur News: दीपावली से पहले राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर मीनल चौबे सख्त नजर आईं। शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर मिलने और सफाई व्यवस्था में लापरवाही की शिकायतों पर उन्होंने रामकी कंपनी के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई।

महापौर ने कंपनी के प्रतिनिधियों को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था दुरुस्त करने और शहर में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर ने कहा—काम नहीं तो भुगतान नहीं

महापौर मीनल चौबे ने दो टूक शब्दों में कहा, “काम नहीं तो भुगतान नहीं।” उन्होंने साफ किया कि यदि सफाई कार्य में लापरवाही पाई जाती है, तो अनुबंध की शर्तों के तहत संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली से पहले शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए महापौर ने व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया है।

Exit mobile version