Site icon AB News24.in

Raipur News: CA ऑफिस में लाखों की चोरी का खुलासा… पुराना कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट्स कार्यालय में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने का

CA ऑफिस में

रायपुर, 23 जुलाई। Raipur News: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट्स कार्यालय में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने कार्यालय के पुराना कर्मचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 80 हजार रुपये की नगदी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, कार्यालय में कैशियर के पद पर कार्यरत अपर्णा नायक ने सिविल लाइन थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई की सुबह कार्यालय का चालक ऑफिस पहुंचा, तो कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ मिला। जांच में सामने आया कि 20 जुलाई की रात अज्ञात आरोपी कार्यालय में घुसा और कटर मशीन से कैश काउंटर का लॉक काटकर उसमें रखी नगदी चोरी कर फरार हो गया था।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही कार्यालय के कर्मचारियों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कार्यालय के पुराना कर्मचारी उमेश पोर्ते को बिलासपुर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे कार्यालय में रखी नगदी और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 80 हजार रुपये की नगदी जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version