Site icon AB News24.in

Raipur News: रायपुर के सभी सरकारी स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डन… बच्चों को मिलेंगे ताजे फल और सब्जियां

रायपुर जिले के सभी शासकीय स्कूलों में अब किचन गार्डन और शाला पोषण वाटिका विकसित की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिक्षा विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारि

रायपुर के सभी सरकारी स्कूलों

रायपुर, 18 जुलाई| Raipur News: रायपुर जिले के सभी शासकीय स्कूलों में अब किचन गार्डन और शाला पोषण वाटिका विकसित की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिक्षा विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में किचन गार्डन तैयार करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ताजे फल और सब्जियां उपलब्ध कराकर उनके पोषण स्तर में सुधार करना है।

समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मिड-डे मील), न्योता भोजन और ‘प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां’ की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में मध्यान्ह भोजन योजना से लाभान्वित होने वाले बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन मिल सके।

उन्होंने स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता, मेन्यू की विविधता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही भोजन बनाने और परोसने के दौरान सभी स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके।

बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और छात्र हित से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version