Site icon AB News24.in

Raipur News: रायपुर में प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल… पुलिस जांच में जुटी

राजधानी रायपुर में एक बार फिर कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल पोस्टर में 4,999 रुपये की एंट्री फीस लेकर

रायपुर में प्राइवेट पूल पार्टी

रायपुर, 28 जुलाई। Raipur News: राजधानी रायपुर में एक बार फिर कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल पोस्टर में 4,999 रुपये की एंट्री फीस लेकर गोपनीय स्थान पर पूल पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है।

पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन, सीमित संख्या में मेहमानों की एंट्री तथा भुगतान के बाद आयोजन स्थल की लोकेशन साझा करने जैसी बातें लिखी गई हैं। दावा किया गया है कि पार्टी में केवल चुनिंदा लोगों को प्रवेश दिया जाएगा और एंट्री फीस जमा करने के बाद ही आयोजन स्थल की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

मामले को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस तरह के आयोजनों से शहर का माहौल प्रभावित हो सकता है और प्रशासन को समय रहते सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं, पुलिस वायरल पोस्टर की प्रामाणिकता, आयोजकों की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पोस्टर किसी वास्तविक आयोजन से जुड़ा है या फिर केवल प्रचार के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वायरल पोस्टर को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Exit mobile version