रायपुर, 17 अगस्त। Raipur News: राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक महिला का सामान से भरा बैग लेकर वाहन चालक के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना भीम नगर इलाके की बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, महिला फल खरीदने के बाद सामान से भरा बैग लेकर Rapido वाहन से जा रही थी। महिला ने अपना बैग वाहन चालक के पैरों के पास रखा था। बैग में दो मोबाइल फोन समेत अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वाहन चालक बैग लेकर फरार हो गया। महिला को जब बैग नहीं मिला तो उसने मामले की शिकायत पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस वाहन चालक और बैग की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

