Site icon AB News24.in

Raipur No UPI Day: आज रायपुर में ‘नो UPI डे’… व्यापारियों ने किया कैश से कारोबार का ऐलान

रायपुर, 02 अक्टूबर। Raipur No UPI Day: गांधी जयंती के अवसर पर रायपुर के व्यापारियों ने 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाने का ऐलान किया है। महादेव घाट और मोहबा बाजार व्यापारी संघ ने ग्राहकों से इस दिन डिजिटल भुगतान के बजाय नगद लेन-देन करने की अपील की है।

व्यापारी संघ के अनुसार, कई दुकानों में 2 अक्टूबर को केवल कैश से कारोबार करने की तैयारी है। व्यापारियों ने यह कदम UPI पर प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में सांकेतिक रूप से उठाने की बात कही है।

व्यापारी संघ ने आम जनता से ‘नो यूपीआई डे’ को समर्थन देने की अपील की है। उनका कहना है कि इस अभियान के जरिए UPI लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।

Exit mobile version