Site icon AB News24.in

Raipur Nursing Staff: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल

रायपुर, 19 नवम्बर। Raipur Nursing Staff: राजधानी रायपुर में आज से 10 मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध करीब 2 हजार नर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस आंदोलन में नियमित, संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शामिल हैं। लंबे समय से वेतन वृद्धि और सेवा संबंधी मांगें पूरी नहीं होने के चलते कर्मचारियों में नाराजगी है।

नर्सिंग कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वर्ष 2018 में गठित कमेटी की रिपोर्ट लागू करना, संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के साथ NHM के अंतर्गत कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को नियमित करना शामिल है। इसके अलावा वेतन वृद्धि और अन्य सेवा संबंधी मांगों को पूरा करने की मांग भी की जा रही है।

नर्सिंग कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो से तीन दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं, इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। इसका सीधा असर मरीजों और उनके परिजनों पर पड़ सकता है। अब देखना होगा कि शासन और नर्सिंग कर्मचारियों के बीच बातचीत से इस हड़ताल का कोई समाधान निकल पाता है या नहीं।

Exit mobile version