Site icon AB News24.in

Raipur Police: गणेश उत्सव को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी… सुरक्षा नियमों का रखें ध्यान

रायपुर, 03 सितम्बर। Raipur Police: गणेश उत्सव के दौरान राजधानी में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कालीबाड़ी स्थित यातायात सभागार में गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की।

बैठक में शहर की करीब 50 गणेश उत्सव समितियों के 100 पदाधिकारी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने समितियों को उत्सव के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और पुलिस-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

पंडाल के लिए सुरक्षा का रखें ध्यान

पुलिस ने समितियों से कहा कि आयोजन के लिए जरूरी अनुमति और संबंधित विभागों से NOC लेना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। पंडाल ऐसी जगह बनाने को कहा गया है, जहां से बिजली के तार न गुजर रहे हों।

साथ ही पंडाल के आसपास ट्रांसफार्मर और बिजली के अन्य उपकरणों से पर्याप्त दूरी रखने की सलाह दी गई है। भीड़ और यातायात को देखते हुए पंडाल की लोकेशन और आसपास की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

यातायात और कानून-व्यवस्था पर चर्चा

बैठक में गणेश उत्सव के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई। पुलिस ने समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचना देने की अपील की।

Exit mobile version