रायपुर, 07 अक्टूबर। Raipur Traffic Police Action: राजधानी रायपुर के MG रोड चौपाटी पर अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर पुलिस की ओर से चालानी और जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस क्रेन और व्हील लॉक की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहनों को हटाया जा रहा है। पुलिस पहले माइक के जरिए वाहन चालकों को नो-पार्किंग में वाहन खड़ा न करने की चेतावनी दे रही है। इसके बाद भी नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य MG रोड चौपाटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और अवैध पार्किंग पर रोक लगाना है। DCP ट्रैफिक के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

