रायपुर, 23 सितंबर। Raipur Weather: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी राहत महसूस की गई।
अचानक हुई बारिश के चलते सड़क पर आवाजाही कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को भी बारिश के बीच सावधानी से सफर करना पड़ा।
मौसम में बदलाव के बाद शहर में ठंडक बढ़ गई है। बारिश कितनी देर तक जारी रहेगी और किन इलाकों में इसका ज्यादा असर रहेगा, इसे लेकर स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनी हुई है।

