Site icon AB News24.in

Rajya Niti Aayog : छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा

Rajya Niti Aayog: Retired IAS Ganesh Shankar Mishra appointed as the Vice Chairman of Chhattisgarh State Policy Commission.

Rajya Niti Aayog

रायपुर, 26 फरवरी। Rajya Niti Aayog : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा की नियुक्ति की है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। गणेश शंकर मिश्रा छत्तीसगढ़ सरकार में प्रमुख सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। प्रशासनिक सेवा में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य नीति आयोग में उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को नीतिगत निर्णयों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Exit mobile version