Site icon AB News24.in

Ramayan Movie: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर रामानंद सागर के पोते की नाराजगी

नई दिल्ली, 08 सितम्बर| Ramayan Movie: मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर दर्शकों की राय पहले से ही बंटी हुई है।  1987 की चर्चित टीवी सीरियल ‘रामायण’ के निर्माता रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने भी रणबीर की कास्टिंग पर अपनी राय रखी है।

शिव सागर ने कहा कि उन्हें फिल्म की बाकी कास्टिंग पसंद आई है, लेकिन वह रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘एनिमल’ में रणबीर का हिंसक किरदार देखने के बाद उनके लिए उन्हें राम के रूप में देखना मुश्किल है।

उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम जैसे किरदार के लिए किसी नए चेहरे को मौका देना बेहतर होता। हालांकि, शिव सागर ने रणबीर को अच्छा अभिनेता बताया और माना कि उनकी लोकप्रियता फिल्म की मार्केटिंग में मदद कर सकती है।

वहीं, उन्होंने यश को रावण और साई पल्लवी को सीता के किरदार में पसंद किया। शिव सागर ने कहा कि आखिरकार जनता ही तय करती है कि कौन-सा कलाकार इस तरह के किरदार में सही बैठता है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आने की बात कही गई है।

Exit mobile version