Site icon AB News24.in

Rojgar Mela: छत्तीसगढ़ में नौकरी का मौका… कई पदों पर होगी भर्ती

रायपुर, 28 नवम्बर।Rojgar Mela: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ में रोजगार मेले के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस भर्ती में 8वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। अलग-अलग पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 8 हजार से 40 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

तकनीकी से लेकर बैंकिंग और मार्केटिंग तक नौकरियां

रोजगार मेले में कई क्षेत्रों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। तकनीकी क्षेत्र में सर्विस इंजीनियर, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, वेल्डर, फिटर, CNC ऑपरेटर, सोलर PV इंस्टॉलर और डिवाटरिंग ऑपरेटर के पद शामिल हैं।

वहीं, ऑफिस और प्रबंधन के क्षेत्र में अकाउंटेंट, HR एग्जीक्यूटिव, प्लेसमेंट मैनेजर, स्टोर मैनेजर, होटल मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा सेल्स एग्जीक्यूटिव, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, रिलेशनशिप मैनेजर, फील्ड ऑफिसर, कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव, टेलीकॉलर, काउंसलर और वीडियो एडिटर जैसे पद भी शामिल हैं।

कम शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं के लिए हेल्पर, ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड, ऑफिस अटेंडेंट, सिलाई मशीन ऑपरेटर और केयरटेकर के पदों पर भी अवसर उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए ऑफिस अटेंडेंट, बेबी सिटर और बीमा सखी सहित विभिन्न पद रखे गए हैं।

8वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के साथ स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट, ITI और इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ विशेष पदों के लिए B.Sc. एग्रीकल्चर, B.Sc. नर्सिंग, MBA, ANM और GNM की योग्यता निर्धारित की गई है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें अलग-अलग रहेंगी।

8 हजार से 40 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के आधार पर हर महीने 8,000 से 40,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इससे अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in पर जाकर पंजीयन और आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंगे। आवेदन से पहले संबंधित पद की योग्यता और पात्रता की जानकारी जरूर जांच लें।

यहां करें संपर्क

भर्ती और रोजगार मेले से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 07759-222069 जारी किया गया है।

Exit mobile version