रायपुर, 08 अक्टूबर। Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
मंत्रिपरिषद की यह बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री साय के साथ प्रदेश के सभी मंत्री शामिल होंगे।
बैठक में अलग-अलग विभागों से जुड़े प्रस्तावों के साथ नीतिगत और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हो सकती है। सरकार की ओर से कुछ अहम फैसलों पर मुहर लगने की भी उम्मीद है। ऐसे में कैबिनेट की बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, इस पर नजर बनी हुई है।

