Site icon AB News24.in

Saurabh Dewangan Padyatra: 5 साल में 20 हजार किमी पैदल चले सौरभ… 28 राज्यों की यात्रा कर रायपुर लौटे

रायपुर, 08 अक्टूबर। Saurabh Dewangan Padyatra: रायपुर से 7 अक्टूबर 2021 को पैदल यात्रा पर निकले बलौदाबाजार के रहने वाले सौरभ देवांगन करीब 5 साल बाद 7 अक्टूबर बुधवार को वापस रायपुर लौट आए। इस दौरान उन्होंने करीब 20 हजार किलोमीटर पैदल सफर तय करते हुए देश के 28 राज्यों की यात्रा की।

सौरभ ने अपनी यात्रा की शुरुआत तीन दोस्तों के साथ की थी, लेकिन सफर आगे बढ़ने के साथ दो दोस्त वापस लौट गए। इसके बाद सौरभ देवांगन ने अकेले ही अपनी यात्रा जारी रखी और अलग-अलग राज्यों में घूमते हुए कई तरह के अनुभव हासिल किए।

यात्रा के दौरान उन्हें कई मुश्किल परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ा। कई जगह लोगों ने उन्हें बच्चा चोर और आतंकवादी समझकर घेर लिया। इसके अलावा खाने और रहने को लेकर भी कई बार परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी यात्रा जारी रखी।

तेज गर्मी और लंबी यात्रा के दौरान पेड़ों की छांव ने सौरभ देवांगन को काफी राहत दी। इससे उन्हें पेड़ों की अहमियत का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा को ‘पेड़ लगाओ’ के संकल्प से जोड़ लिया।

करीब पांच साल तक पैदल यात्रा करने के बाद रायपुर लौटे सौरभ देवांगन अब अपने अनुभवों को लोगों के साथ साझा कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने का संदेश भी दे रहे हैं।

Exit mobile version