Site icon AB News24.in

Sawan Somwar: सावन की आखिरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रायपुर, 24 अगस्त। Sawan Somwar: सावन मास की आखिरी सोमवारी पर आज शिव मंदिरों में  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं। मंदिरों में जल और दूध से अभिषेक किया जा रहा है। भीड़ को देखते हुए मंदिरों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सुबह 4 बजे से मंदिर पहुंच रहे भक्त

मंदिरों में सुबह करीब 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान शिव को जल, दूध, घी, शहद, बेलपत्र, भांग, धतूरा और फूल अर्पित कर रहे हैं।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि आखिरी सोमवारी होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का जल, दूध, घी और शहद से अभिषेक करने से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

चार सोमवारी का रखा व्रत

इस साल सावन में चार सोमवारी पड़ी हैं। श्रद्धालुओं ने इन सभी सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा की। आखिरी सोमवारी पर भी बड़ी संख्या में भक्त उपवास रख रहे हैं। दिनभर व्रत के बाद शाम को भगवान शिव को जल अर्पित कर पूजा का उद्यापन किया जाएगा।

29 अगस्त को खत्म होगा सावन

जानकारी के अनुसार इस वर्ष 30 जुलाई से सावन मास की शुरुआत हुई थी, जो 29 अगस्त को पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। सावन के चारों सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। आखिरी सोमवारी पर भी मंदिरों में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।

Exit mobile version