Site icon AB News24.in

School Bus Accident: बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में 4 साल की बच्ची की मौत

बेमेतरा, 22 अगस्त। School Bus Accident: बंसापुर-सेमरिया में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब डीएवी पब्लिक स्कूल जांता की बस बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए पहुंची थी।

जानकारी के मुताबिक, 4 साल की शिवि साहू अपनी बड़ी बहन को स्कूल बस में बैठाने के लिए घर से बाहर आई थी। बच्चे बस में चढ़ रहे थे, इसी दौरान बस आगे बढ़ गई और शिवि बस के पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही खड़सरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बच्ची के शव को जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस हादसे की परिस्थितियों और बस चालक की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Exit mobile version