रायपुर, 07 अक्टूबर। Seva Jyoti Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों में ज्योति कलश रथ का भ्रमण होगा।
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में सेवा ज्योति यात्रा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे।
यात्रा के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ज्योति कलश रथ के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं LED स्क्रीन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन कार्यकर्ता सुनेंगे।
बीजेपी की ओर से इस आयोजन को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां की गई हैं। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


