Site icon AB News24.in

Seva Samvad Yatra: धरसींवा में आज से 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा का आगाज

रायपुर, 22 नवम्बर। Seva Samvad Yatra: धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में आज से 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे चरौदा स्थित मुक्तेश्वर मंदिर परिसर से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस यात्रा के दौरान धरसींवा विधायक अनुज शर्मा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे। यह यात्रा क्षेत्र के 144 गांवों तक पहुंचेगी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को करीब से समझना और उनका त्वरित निराकरण करना है।

यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों के सामने रखने का अवसर मिलेगा। साथ ही क्षेत्र की जरूरतों और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

Exit mobile version