Site icon AB News24.in

Shah Rukh Khan Visits Lalbaugcha Raja: गणपति बप्पा के दर्शन करने परिवार संग पहुंचे शाहरुख खान

मुंबई, 22 सितंबर। Shah Rukh Khan Visits Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। शाहरुख, गौरी और सुहाना सुरक्षा घेरे के बीच भीड़ से होते हुए पंडाल तक पहुंचे। इस दौरान शाहरुख के मैनेजर पूजा ददलानी भी उनके साथ मौजूद थीं।

तीनों पारंपरिक परिधान में गणपति दर्शन के लिए पहुंचे थे। पंडाल के अंदर शाहरुख ने मौजूद फैन्स का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और परिवार के साथ आरती में भी शामिल हुए।

मुकेश अंबानी के घर भी पहुंचे थे शाहरुख

लालबागचा राजा के दर्शन से पहले शाहरुख खान मुंबई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गणेश चतुर्थी समारोह में भी शामिल हुए थे। इस आयोजन में सलमान खान, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे।

‘किंग’ की रिलीज का इंतजार

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख ने हाल ही में फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग को चुनौतीपूर्ण बताया था और शूटिंग के दौरान चोट लगने की बात भी साझा की थी।

Exit mobile version