Shoeb Dhebar Police Raid: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस की फिर दबिश… कई ठिकानों पर तलाशी

Shoeb Dhebar Police Raid: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस की फिर दबिश… कई ठिकानों पर तलाशी

रायपुर, 1 अक्टूबर। Shoeb Dhebar Police Raid: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश तेज कर दी गई है। CJM कोर्ट से गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने शहर के आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस आरोपी की तलाश में कई संभावित स्थानों पर जांच कर रही है।

कई ठिकानों पर पुलिस की दबिश

पुलिस के मुताबिक, बैरनबाजार स्थित अनवर ढेबर के निवास, शंकर नगर के पाल्म बेलाजियो अपार्टमेंट और फाफाडीह के होटल वेलिंगटन कोर्ट समेत कई जगहों पर तलाशी ली गई। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp संदेश भेजकर रंगदारी मांगने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से WhatsApp संदेश भेजा गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि संदेश के जरिए 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। साथ ही शिकायतकर्ता, उसके बेटे और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पांच iPhone किए गए थे जब्त

जांच के दौरान पुलिस ने शोएब ढेबर को पकड़ा था। उसके कब्जे से मामले से जुड़े बताए जा रहे पांच iPhone भी जब्त किए गए थे। अब अदालत से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दोबारा कार्रवाई शुरू की है।

Breaking News