Site icon AB News24.in

Shuddh Aahar : कुनकुरी में खाद्य दुकानों पर सख्त जांच अभियान… “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत लिए गए 6 खाद्य नमूने

Pure Food: Strict Inspection Drive at Food Outlets in Kunkuri... 6 Food Samples Collected Under the “Right Medicine – Pure Food” Campaign

Shuddh Aahar

रायपुर, 18 मई। Shuddh Aahar :जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने हाट-बाजार के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों के पालन की जांच की गई और दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

होटल, ढाबों और दुकानों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान किराना दुकान, फल-सब्जी विक्रेता, गन्ना रस और जूस सेंटर, होटल, ढाबा समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अधिकारियों ने स्वच्छता, एक्सपायरी उत्पादों की छंटाई, सुरक्षित पेयजल भंडारण, पेस्ट कंट्रोल, फूड हैंडलर्स की स्वास्थ्य जांच और खाद्य लाइसेंस संबंधी नियमों की जानकारी दी।

जांच के लिए भेजे गए 6 खाद्य नमूने

गुणवत्ता और मिलावट की आशंका पर विभाग ने 6 खाद्य नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। इनमें ऑरेंज स्क्वैश शरबत, चोको हेजलनट चॉकलेट, अमाजा मैंगो जूस ड्रिंक, आइस पंच व्यापारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मेन रोड और बस स्टैंड कुनकुरी स्थित कई प्रतिष्ठानों को खाद्य व्यवसाय संचालन से जुड़े दिशा-निर्देश दिए। इनमें लित कुमार अग्रवाल गल्ला दुकान, आर्या स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, रामजी होटल एवं नाश्ता सेंटर, महेश ढाबा, कुमार किराना स्टोर और जैन ट्रेडर्स शामिल रहे।

जल्द होंगे जागरूकता शिविर

विभाग ने बताया कि आने वाले समय में कुनकुरी और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य कारोबारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, लाइसेंस शिविर और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। विभाग का उद्देश्य जिलेवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

Exit mobile version