नई दिल्ली, 16 नवम्बर। Sonia Gandhi Book Launch: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की औपचारिक लॉन्चिंग आज, 16 नवंबर को दिल्ली में होगी। शाम 6 बजे होटल मौर्या में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और सहयोगी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में केरल, तेलंगाना और कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी पहुंच सकते हैं। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी समारोह में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने खुद फोन कर विजय को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया है।
सोनिया गांधी की यह किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी है। आज होने वाले औपचारिक लॉन्च कार्यक्रम में सोनिया गांधी लेखिका के तौर पर अपनी किताब को लेकर संक्षिप्त संबोधन भी दे सकती हैं।

