Site icon AB News24.in

Speed Kills : रायपुर में दर्दनाक हादसा…! तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला…मौके पर मौत VIDEO

Speed ​​Kills: Tragic Accident in Raipur...! Speeding Truck Crushes Young Man... Dies on the Spot (VIDEO)

Speed Kills

रायपुर, 05 अप्रैल। Speed Kills : राजधानी के रिंगरोड स्थित उद्योग भवन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यजीत कुमार सेन उम्र करीब 33–34 वर्ष, निवासी काशीराम नगर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार चालक और ट्रक की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने रिंगरोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Exit mobile version