Site icon AB News24.in

Suicide : पिता पर NDPS केस…! पुलिस मां को ले गई पूछताछ के लिए…उधर बेटी ने कर ली आत्महत्या

Suicide: Father booked under NDPS Act...! Police took the mother in for questioning...the other daughter committed suicide.

Suicide

रायपुर, 08 जनवरी। Suicide : राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना अमलीडीह स्थित मारुति रेजिडेंसी की बताई जा रही है। मृतका की पहचान हनीफा उर्फ अनिमा पटेल (18) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती के पिता महेंद्र पटेल मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में दर्ज करीब तीन साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार फरार चल रहा है और उसके खिलाफ अब तक चार बार वारंट जारी हो चुके हैं।

बताया जा रहा है कि इसी मामले में पूछताछ के लिए मंदिर हसौद थाना पुलिस दो पुरुष आरक्षक और एक महिला आरक्षक के साथ युवती के घर पहुंची थी। पुलिस ने युवती की मां को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और उन्हें मंदिर हसौद थाना ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई।

इसी दौरान घर में अकेली मौजूद युवती कथित तौर पर घबरा गई और उसने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। बाद में फोन के माध्यम से युवती की मां को बेटी की मौत की सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने लाश को मर्चुरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद युवती की लाश परिजनों को सौंपेगी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version