रायपुर, 07 अक्टूबर। Sukhdev Bhagat Bastar Visit: कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत आज से तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे।
सुखदेव भगत सुबह 10 बजे रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। कांकेर में वे जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में भी हिस्सा लेंगे।
कांकेर का कार्यक्रम पूरा करने के बाद दोपहर 3 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर पहुंचने के बाद वे वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। तीन दिवसीय दौरे के दौरान बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम रहेगा।

