Site icon AB News24.in

Surajpur News: सूरजपुर में छात्रा की मौत… कमरे से मिला नोट

सूरजपुर, 08 अगस्त। Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंद्रपुर में एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा चंद्रपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस को कमरे से एक नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने परिजनों और निजी जीवन से जुड़ी कुछ बातें लिखी हैं। नोट में किसी व्यक्ति को अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हो सकता है, लेकिन अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version