Site icon AB News24.in

Swami Atmanand School: आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को बड़ी राहत… शिक्षकों के वेतन के लिए 71 करोड़ मंजूर

रायपुर, 28 नवम्बर। Swami Atmanand School: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए कुल 71 करोड़ 57 लाख रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, अलग-अलग जिलों में जरूरत के अनुसार राशि आवंटित की गई है। इसमें बिलासपुर को सबसे ज्यादा 29 करोड़ 6 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके बाद सूरजपुर को 7 करोड़ 47 लाख और सक्ती जिले को 6 करोड़ 10 लाख 50 हजार रुपये दिए गए हैं।

इन जिलों को मिली इतनी राशि

DPI की ओर से जारी मंजूरी के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को 5 करोड़ 31 लाख रुपये, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को 4 करोड़ 70 लाख 50 हजार और मुंगेली को 3 करोड़ 85 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

वहीं, जांजगीर जिले को 3 करोड़ 32 लाख रुपये, कोरिया को 2 करोड़ 65 लाख रुपये, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 2 करोड़ 61 लाख रुपये और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को 2 करोड़ 56 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा नारायणपुर के लिए 2 करोड़ 54 लाख रुपये और दंतेवाड़ा जिले के लिए 1 करोड़ 39 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

वेतन भुगतान का रास्ता होगा साफ

इस वित्तीय मंजूरी के बाद संबंधित जिलों के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में वेतन भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। लंबे समय से वेतन भुगतान का इंतजार कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को इससे राहत मिल सकती है।

Exit mobile version