Site icon AB News24.in

Teeja Pora Tihar: मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा की धूम… बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल

रायपुर, 12 सितम्बर। Teeja Pora Tihar: मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा और संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

तीजा पर्व महिलाओं के लिए मायके, परिवार और रिश्तों की भावनाओं से जुड़ा माना जाता है। वहीं पोरा तिहार खेती-किसानी और पशुधन के प्रति आस्था और सम्मान का प्रतीक है। इस अवसर पर मिट्टी से बने नंदी-बैल और पारंपरिक खिलौनों की पूजा की जाती है।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में लोकगीत, पारंपरिक नृत्य, झूले और छत्तीसगढ़ी पकवानों ने उत्सव का रंग और गहरा कर दिया। गांवों से लेकर शहरों तक तीजा-पोरा तिहार की खास रौनक देखने को मिल रही है।

कार्यक्रम में मंत्री गजेंद्र यादव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर महापौर मीनल चौबे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह और उनकी बहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Exit mobile version