Site icon AB News24.in

Telangana Bus Accident: तेलंगाना में दर्दनाक हादसा… बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत

तेलंगाना, 26 अगस्त। Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब सुबह 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। बस में करीब 43 यात्री सवार थे। हादसे के बाद घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूर्यापेट पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख जताया है। तेलंगाना CMO की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया गया कि कोडद मंडल के द्वारकुंटा के पास प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर हुई।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version