Telibandha Chowk New Name: तेलीबांधा चौक का नाम बदलने का विरोध… साहू समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

Telibandha Chowk New Name: तेलीबांधा चौक का नाम बदलने का विरोध… साहू समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

रायपुर, 08 अक्टूबर। Telibandha Chowk New Name: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित करने की घोषणा की, जिसमें तेलीबांधा चौक भी शामिल है।

घोषणा के बाद साहू समाज ने तेलीबांधा चौक के नाम में बदलाव का विरोध किया है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि तेलीबांधा नाम ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान से जुड़ा हुआ है। साहू समाज ने सरकार से मौजूदा नाम को बरकरार रखने की मांग की है और फैसला वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

वहीं, कांग्रेस ने भी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू ने कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम बदलना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया के जरिए नाम बदलने के फैसले पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार को विकास के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि चौक-चौराहों के नाम बदलने पर।

राज्य खबर