रायपुर, 15 नवम्बर। Thermal Power Plant: छत्तीसगढ़ के तिल्दा स्थित रायखेड़ा थर्मल पावर स्टेशन में काम के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जिनिसलाल यादव के रूप में हुई है। वे बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर के रहने वाले थे।
हादसे के बाद मजदूर संघ ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि काम के दौरान जरूरी सुरक्षा हुक नहीं लगाया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
रायपुर ग्रामीण के सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मजदूर ने काम के दौरान आवश्यक हुक नहीं लगाया था। इसी वजह से हादसे में उसकी जान चली गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

