Site icon AB News24.in

Tijan Bai Tambura: तीजन बाई की धरोहर घर में ही रहेगी… परिवार ने तंबूरा देने से किया मना

पद्म विभूषण से सम्मानित दिवंगत पंडवानी गायिका तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा फिलहाल संग्रहालय में नहीं रखा जाएगा। संस्कृति विभाग के प्रस्ताव को उनके परिवार ने भावनात्मक का

तीजन बाई की धरोहर

दुर्ग, 3 अगस्त। Tijan Bai Tambura: पद्म विभूषण से सम्मानित दिवंगत पंडवानी गायिका तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा फिलहाल संग्रहालय में नहीं रखा जाएगा। संस्कृति विभाग के प्रस्ताव को उनके परिवार ने भावनात्मक कारणों से ठुकरा दिया है। परिवार का कहना है कि यह तंबूरा सिर्फ एक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि तीजन बाई के संघर्ष, साधना और लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।

हाल ही में संस्कृति विभाग की टीम गनियारी स्थित कौशल्या निवास पहुंची थी और तंबूरा संग्रहालय में संरक्षित करने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने स्पष्ट किया कि यह धरोहर परिवार के पास ही रहेगी। उन्होंने बताया कि उनके पोते सूरज इसी तंबूरे के साथ पंडवानी की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

परिवार ने सुझाव दिया है कि संग्रहालय के लिए तंबूरे की रेप्लिका तैयार की जा सकती है। वहीं, कौशल्या निवास में एक छोटा स्मृति संग्रहालय बनाया जाएगा, जहां तीजन बाई का तंबूरा, साड़ियां, आभूषण और अन्य स्मृति चिह्न सुरक्षित रखे जाएंगे।

गौरतलब है कि 5 जुलाई को रायपुर एम्स में तीजन बाई का निधन हो गया था। उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण, पद्म विभूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया था।

Exit mobile version