Site icon AB News24.in

Tiranga Yatra: लखनऊ में CM योगी ने निकाली तिरंगा यात्रा…हर घर तिरंगा लगाने की अपील

लखनऊ, 09 अगस्त। Tiranga Yatra: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास से अभियान की शुरुआत की और मंत्रिमंडल के सहयोगियों व जनप्रतिनिधियों के साथ यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और मजबूत करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के करीब 4.5 करोड़ घरों तक इस अभियान को पहुंचाना है।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों से लखनऊ की सड़कें राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी नजर आईं।

Exit mobile version