Site icon AB News24.in

Tragic Accident : थार गाड़ी ने ली बुजुर्ग महिला की जान…CCTV फुटेज वायरल…यहां देखें

Tragic Accident: Thar SUV Claims Life of Elderly Woman... CCTV Footage Goes Viral... Watch Here

Tragic Accident

फर्रुखाबाद, 04 अप्रैल। Tragic Accident : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला की थार गाड़ी से दबकर मौत हो गई। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब महिला का पोता घर के अंदर थार गाड़ी पार्क कर रहा था। उसी दौरान महिला मुख्य गेट बंद करने के लिए बाहर खड़ी थी। तभी अचानक गाड़ी बैक गियर में तेज रफ्तार से पीछे की ओर बढ़ने लगी। गाड़ी को अपनी ओर आते देख महिला घबरा गई और चिल्लाने लगी। उसने गाड़ी को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वाहन की रफ्तार बढ़ती चली गई। कुछ ही सेकंड में गाड़ी दीवार से जा टकराई और महिला उसके साथ ही दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला एक हादसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।
Exit mobile version