बिलासपुर, 21 नवम्बर। Train Cancelled: रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर मंडल के बूंदामल स्टेशन पर फ्लाईओवर लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस काम के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, 21, 24 और 26 दिसंबर को टिटलागढ़ और बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 58213/58214 टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी। इन तारीखों में यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी।
हीराकुंड एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चलेगी
वहीं, 26 दिसंबर को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से रवाना होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

